"मचान" ख्वाबो और खयालों का ठौर ठिकाना..................© सर्वाधिकार सुरक्षित 2010-2013....कुमार संतोष

शुक्रवार, 8 अक्तूबर 2010

वर दे वर दे हे माँ दुर्गे


वर दे,     वर दे,    हे     माँ दुर्गे
पाठक  से  मेरा ब्लॉग तू भर दे

ब्लोगिंग  लगे रीत  अब न्यारी
रिश्तों    की   भी    जिम्मेवारी 
रूठी   पत्नी  प्रिय   अति प्यारी
उसे   मनाने   का   अवसर  दे



वर दे,    वर दे,     हे    माँ दुर्गे

जो  लिखूं   वो  हिट  हो जाये
लिखूं   मलता  फिट हो जाये
टिप्पणी अनलिमिट हो जाये

ब्लोगिंग का  ऐसा तू हुनर दे 

वर दे,   वर दे,    हे    माँ दुर्गे

रस,  अलंकार, छंद, उपमाएँ
लिखे चुटकुलों पर कवितायेँ 
बेनामी  भी  सर  को झुकाएँ
हो  जाये  कुछ  मंतर  कर दे


वर दे,   वर दे,   हे    माँ दुर्गे

ब्लोगिंग का चर्चा है यार में 
नाम  हो  गया  कारोबार में
घूमू  बनकर  सेठ   कार  में
ऐसी   लाटरी   मेरे   घर  दे


वर दे,   वर दे,  हे    माँ दुर्गे


आप सभी को नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं !

9 टिप्‍पणियां:

  1. नवरात्रि की शुभकामनायें ...

    घर बैठे देवी वर नहीं देतीं :)

    जवाब देंहटाएं
  2. Kyaa sab kuchh aap hi lenge ya hm jaise logon ke liye bhi chhodene. waise aap to hunarmand hai fir back door se aane ki vinti kyon? Apne hunar pr vishwaas rakho aur ek din poore blog pr chhaa jaao dear.

    जवाब देंहटाएं
  3. बेहतरीन प्रस्तुति के लिए आभार...नवरात्री की शुभकामनाएं
    नीरज

    जवाब देंहटाएं
  4. @ सरिता जी, माँ दुर्गा को मानाने के हर प्रथक प्रयास कर लिए मगर न जाने माँ की क्रपा कब होगी !
    @ डॉ जे पी तिवारी जी आप सभी की शुभकामनाएँ एवं स्नेह रहा तो ऐसा भी होगा !
    @नीरज जी आपका बहुत बहुत धन्यवाद !
    आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुबकामनाएं !

    जवाब देंहटाएं
  5. रस, अलंकार, छंद, उपमाएँ
    लिखे चुटकुलों पर कवितायेँ
    बेनामी भी सर को झुकाएँ
    हो जाये कुछ मंतर कर दे

    दुआ है आपको मां दुर्गा ऐसा वर mil jaye .....!!

    जवाब देंहटाएं
  6. बहुत अच्छी कविता है।
    पढकर बहुत अच्छा लगा
    आपको आपके परिवार सहित और आपके ब्लॉग के पाठको को हमारी तरफ से नवरात्र पक्ष की हार्दिक शुभकामनाए

    जवाब देंहटाएं
  7. हरकीरत जी बहुत बहुत धन्यवाद !
    अनामिका जी इच्छाएँ कभी समाप्त नहीं होती !
    सुरेंदर जी धन्यवाद आपका भी !

    जवाब देंहटाएं

आपकी प्रतिक्रिया बहुमूल्य है !

Related Posts with Thumbnails